बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित सई नदी के किनारे बनाए गए कृत्रिम तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। तालाब के पास साफ-सफाई, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। दो दिन तक तालाब किनारे जेनरेटर के जरिये रोशनी की जाएगी। धाम के पुजारी बद्रीनाथ गिरि ने बताया कि श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था तालाब के पास मंदिर समिति की ओर से की गई है।