फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crome News : शादी का झांसा देकर शिक्षिका से प्रधानाध्यापक करता रहा दुष्कर्म

Tue, 13 Sep 2022 07:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को शादी का झांसा देकर प्रधानाध्यापक तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा।शादी का दबाव डालने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर स्कूल से निकाल दिया। पीड़िता के मुताबिक वह तीन साल से बिना वेतन के पढ़ाती रही।
विज्ञापन
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को शादी का झांसा देकर प्रधानाध्यापक तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव डालने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर स्कूल से निकाल दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन



शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोहड़ौर बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। सात सितंबर को प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई।


जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। फिर उसे कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य सहयोगियों की मदद से वह बाहर निकल सकी। पीड़िता के मुताबिक वह तीन साल से बिना वेतन के पढ़ाती रही। यही नहीं अपने खाते से 90 हजार रुपये भी स्कूल बनवाने के लिए दिए।
विज्ञापन



प्रधानाध्यापक अब अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह अपनी जान दे देगी। सीओ सिटी सुबोध गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर कर दिया साथी के हवाले
थाना क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि कोहड़ौर के रहने वाले एक युवक से वह छह साल से फोन पर बातचीत करती आ रही थी। शादी का झांसा देकर वह सप्ताह भर पहले उसे अपने घर ले गया। जिसके बाद से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।


बाद में उसे कोहड़ौर बाजार में कबाब पराठा बनाने वाले साथी के हवाले कर दिया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकली। बाद में आरोपी युवक उसे अपने घर ले गया। रात भर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद घर से भगा दिया। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें