फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, नहीं पहुंची बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से चंद दिन पहले दूल्हा गायब हो गया। जिससे तय तिथि पर बरात नहीं आई। दुल्हन के पिता ने दहेज समेत अन्य आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान निवासी रायसाहब यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बेटी की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सराय छिवलहा निवासी केसरी प्रसाद यादव के बेटे संजय कुमार से तय की थी। 21 अप्रैल को बरात आनी थी। शादी के कुछ दिन पूर्व ही संजय घर छोड़कर भाग निकला। जिससे तय तिथि पर बरात उसके घर नहीं आई। दुल्हन के पिता का कहना है कि दूल्हे पक्ष ने कहा था कि लड़का मिल जाएगा तो शादी की जाएगी। विवाह की तिथि बीत जाने के बाद दूल्हा घर लौट आया। पहले तो दूल्हे पक्ष के लोग उसे बहाना बता कर टरकाते रहे। अब दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी होने के बाद ही बरात लाने की बात की जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें