घर के भीतर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इससे मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। कंधई थाना के इटवा गांव में रहने वाली कोमल (20) का शव सोमवार की सुबह कमरे में फंदे के सहारे लोहे की पाइप से लटकता मिला। मृतका के पिता रामराज गांव में मजदूरी करने गए थे, जबकि मां स्थानीय बाजार गई थी। मां के लौटने पर मामले की जानकारी हुई। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, परिजन भी इस मामले में जानकारी से इनकार कर रहे हैं।