फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवती ने घर के भीतर फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात के टेऊंगा में अज्ञात कारणों से बुधवार की शाम सोनाली ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन बाहर काम कर रहे थे। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

टेऊंगा निवासी हरीलाल पुष्पाकर फूल बेचकर परिवार का गुजर बसर करता है। बुधवार की शाम हरीलाल अपनी पत्नी संग घर के बाहर काम कर रहे थे। उसकी बेटी सोनाली (21) अचानक घर के भीतर गई। कुछ देर बाद उसकी मां घर जाने लगी तो भीतर से दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर भी सोनाली ने कोई जवाब नहीं दिया। शोर शराबा होने पर सोनाली के भाई समेत आसपास के लोग पहुंच गए।
दरवाजा बंद होने पर लोग घर के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर भीतर घुसे। देखा तो सोनाली फंदे से झूल रही थी। आननफानन उसे नीचे उतारा और लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सिटी चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सोनाली ने फांसी लगाई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें