फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धमाका ऐसा, जैसे लगा फट गया बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात जिरियामऊ में पटाखा विस्फोट की गूंज 15 किमी तक के दायरे में सुनाई दी। ऐसा लगा कि जैसे आसमान से बादल फट गए हो। हवाईदार के साथ ही पड़ोसी के घर की दीवारें गिर गईं और खिड़की और दरवाजे के लगे शीशे तक टूटकर बिखर गए। यहां तक कि बारूद की राख से आसपास के खेत काले पड़ गए थे। हवाईदार मुख्तार अहमद ने दो मंजिला मकान बना रखा था। मनाही के बाद भी पहली मंजिल पर आलमारी और रैक में पटाखा डंप कर रखा था। पुलिस के अनुसार गोदाम और घर में भी वह अपने बेटे व दामाद के साथ मिलकर पटाखा बनाता था।
विज्ञापन

रात में हवाईदार मुख्तार के घर की पहली मंजिल में हुए पटाखों के विस्फोट की गूंज शीतलागंज, कोहड़ौर, राजगढ़, पृथ्वीगंज तक सुनाई दी। मकान के खिड़की दरवाजे संग मलबा 500 मीटर दूर जाकर गिरा।
मोहल्ले के आजम, मोहन, रश्मि समेत अन्य लोगों का कहना था कि धमाका इतना शक्तिशाली था जैसे लग रहा था कि आसमान में बादल फटा है। कादीपुर, अचलपुर, पूर्वी सहोदरपुर, चलाकपुर तक लोगों के मकानों में कंपन हुआ। विस्फोट से मुख्तार के घर छत तो उड़ी ही, बगल रहने वाले महेश सरोज के मकान की दीवार व सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बीम की सरिया तक मुड़ गई। खाली प्लाॅट की दीवार व दरवाजा भी गिर गया। बगल गुड्डू के मकान की खिड़की व दरवाजे के शीशे टूटकर बिखर गए। हर ओर चीख पुकार व मदद के लिए शोर शराबे के बीच पुलिस ने महेश के घर में ताला बंद कराकर उसे सुरक्षित स्थान पर भेजा।
शुक्रवार की सुबह मकान का मलबा लोगों को दूर तक बिखरा मिला। मकान के आसपास बारूद की राख से जमीन काली हो गई थी। घटनास्थल देखने के लिए लोगों की भीड़ आती जाती रही।
40 किलो मिला अवैध विस्फोटक, फील्ड यूनिट की टीम ने की जांच : पुलिस का दावा है कि हवाईदार मुख्तार अहमद के मकान में हादसे के बाद जांच के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर करीब 40 किमी अवैध विस्फोटक मिला। जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें