फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अहिल्या उद्धार और फुलवारी प्रसंग का हुआ मंचन

Thu, 15 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के रसोईयां गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। आयोजक
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के रसोइया गांव में चल रही श्रीरामलीला के तीसरे दिन मंगलवार रात अहिल्या उद्धार और फुलवारी प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचते हैं। फुलवारी प्रसंग में पुष्प वाटिका में श्रीराम और माता सीता की पहली भेंट के दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का श्रीराम के चरण स्पर्श से उद्धार होने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर ग्राम प्रशासक रणजीत कुमार सिंह, विकास सिंह, जय कुमार, नीरज विश्वकर्मा, विनीत कुमार, जीत लाल, भरत लाल पटेल सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें