फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन से ही स्टेशन देखकर चले गए डीआरएम

Fri, 09 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन विशेष ट्रेन से निरीक्षण को पहुंचे डीआरएम। संवाद
विज्ञापन
माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने निकले लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंची। तीन मिनट के ठहराव के दौरान डीआरएम प्लेटफॉर्म पर नहीं उतरे और चलती ट्रेन से ही स्टेशन का निरीक्षण कर लिया। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल और सीएमआई नीरज सोमवंशी को स्पेशल यान में बुलाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आउटर पर ट्रेन करीब पांच मिनट रुकी रही, फिर भी डीआरएम नीचे नहीं आए और स्पेशल ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना हो गई। डीआरएम के ट्रेन से ही निरीक्षण कर चले जाने से स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें