फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर से निकले युवक का पड़ोसी के घर मिला शव

Thu, 30 Mar 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बैंक अकाउंट की केवाईसी कराने के लिए घर से निकले युवक का शव देर शाम पड़ोसी के घर के बाहर मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अधिक शराब पिलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रंजीतपुर मोहल्ले में रहने वाला धमेंद्र मौर्य (34) दिल्ली में पत्नी निशा व छह वर्ष की मासूम बेटी के साथ रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। मंगलवार को धमेंद्र दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस से बैंक अकाउंट की केवाईसी कराने घर आया था। दोपहर के समय वह छोटे भाई राजू को बैंक जाने की बात निकला।
देर शाम धमेंद्र को कोई ई- रिक्शा से पड़ोसी के दरवाजे पर छोड़कर चला गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो धमेंद्र की सांसें थम चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। उसकी मौत से दो बड़े भाई, पत्नी, मासूम बेटी व छोटे भाई का बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई राजू का आरोप है कि मोहल्ले के एक युवक उसके भाई को साथ ले गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे में विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें