फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल खुलने के पहले यूनिफार्म के लिए धनराशि देने का दावा फेल

Fri, 30 Jun 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
2264 स्कूल में नामांकित हैं 2 लाख 21 हजार बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्कूल खुलने से पहले यूनिफार्म खरीदने के लिए धनराशि भेजने का दावा फेल हो गया है। अभी तक शासन ने एक भी अभिभावक के खाते में धनराशि नहीं भेजी है। इससे बच्चे पुराना यूनिफार्म पहनकर स्कूल आएंगे।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा विभाग के 2264 स्कूलों में दो लाख 21 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। यहां इनको नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। शुरुआत में बच्चों को यूनिफार्म, जूता, मोजा, बैग और स्वेटर आदि स्कूल में ही मिलते थे, लेकिन इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार और खराब गुणवत्ता को देखते हुए सरकार पिछले दो साल से इन सभी चीजों के लिए पैसा सीधे अभिभावकों के खाते में भेज रही है। इसमें 1200-1200 रुपये अभिभावकों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। चालू शिक्षा सत्र में दावा किया जा रहा था कि जुलाई माह में स्कूल खुलने के पहले यह धनराशि भेज दी जाएगी, मगर अभी तक बैंक खातों में यह नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन



-

अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि जल्द भेजी जाएगी, शासन से अभी हरी झंडी नहीं मिली है। जुलाई में उनके खाते में धनराशि आ जाएगी।

श्रीकृष्ण विश्वकर्मा , डीसी, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें