फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में सो रही महिला के पायल, झुमके चोरी

Thu, 10 Aug 2023 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


आसपुर देवसरा। आसपुर देवसरा इलाके के भाट पट्टी गांव में बीती रात चोरों ने घर के भीतर सो रही महिला के पैर से पायल तथा कान के झुमके चोरी कर लिए। गांव निवासी खिलाड़ी की पत्नी के साथ हुई इस घटना की सूचना पीड़ित ने आसपुर देवसरा पुलिस को सुबह दी तो पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए पहुंची।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बीती रात कुछ युवक संदिग्ध रूप से गांव में टहलते नजर आए। भाटपट्टी गांव के जुम्मन, निजाम व महेंद्र वर्मा के घरों पर भी इन संदिग्ध युवकों ने चोरी का प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीणों की नींद खुल जाने के कारण चोर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें