फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जोगापुर कांशीराम कालोनी में दिनदहाड़े विवाहिता की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई चाकू भी प्रयागराज रेलवे लाइन के पास झाड़ से बरामद की गई। पुलिस उसकी तलाश में मेरठ तक गई थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर कांशीराम कालोनी निवासी नंदीलाल की बेटी ज्योति चार जून दोपहर करीब तीन बजे अपने कमरे में खड़ी थी। इस बीच मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना निवासी कादिर ने ज्योति के सीने और पेट में चाकू से कई बार प्रहार कर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी कादिर की पहचान कर ली। शनिवार को सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य के साथ पुलिस टीम ने आरोपी कादिर रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रयागराज रेलवे लाइन के किनारे सरपत के झाड़ से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद की। पुलिस टीम में सीओ सिटी शिव नारायण वैश, नगर कोतवाली प्रभारी आनंद पाल सिंह, निरीक्षक दौलत यादव व उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें