प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के खातें में धनराशि का भुगतान होने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर चार ब्लॉकों के दस सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि संडवा चंडिका के सुधाकर मौर्य, सुनील मौर्य, अभिषेक पटेल, लक्ष्मणपुर रेनू यादव, वीरेंद्र सिंह, धमेंद्र पटेल,आसपुर देवसरा के अनिल कुमार, गोविंद सिंह, विकास उमरवैश्य और पट्टी ब्लॉक के पवन कुमार का नाम शामिल है। संवाद