फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में सवारियों से भरे टेंपो को रौंदकर पलटा टैंकर, नौ की मौत, सात घायल

Mon, 10 Jul 2023 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज विक्रमपुर मोड़ के करीब बेलगाम रफ्तार ने नौ जिंदगी एक झटके में छीन ली। गैस टैंकर की स्पीड इतनी तेज थी कि घटना के बाद टैंकर पलट गया और इंजन का मुंह लालगंज की ओर हो गया।
विज्ञापन
1 of 8
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर रायबरेली से वाराणसी की ओर जा रहा एलपीजी का टैंकर सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो को रौंदते हुए पलट गया। इससे टेंपो चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

जिले में सोमवार को करीब सवा तीन बजे भीषण हादसा हो गया। अमेठी में गैस खाली करने के बाद गैस टैंकर लेकर चालक वाराणसी की ओर जा रहा था। लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज विक्रमपुर मोड़ के करीब टैंकर चालक सामने एक बाइक सवार व टेंपो को देख अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे अनियंत्रित गैस टैंकर टेंपो को रौंदते हुए विपरीत दिशा में पलट गया।

यह देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाले। टेंपो में कुल 16 लोग सवार थे। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अन्य घायलों को लोग लेकर प्रयागराज जा रहे थे। कुछ दूरी पर ही छह अन्य लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद शव लेकर स्वास्थ्यकर्मी लौट आए।

गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्रयागराज एसआरएन ले जाया गया। जिन्हे पुलिसकर्मी लेकर रवाना हुए। घटनास्थल पर जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव व ट्रेनी आईपीएस अमृत जैन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद घायलों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया।



 
विज्ञापन

2 of 8
हादसे के बाद टैंकर भी पलट गया। - फोटो : अमर उजाला।
दुर्घटना में मृतकों का नाम
  • चालक सतीश गौतम (28) पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी भैरोपुर नौबस्ता नारायनपुर जेठवारा
  • हरकेश श्रीवास्तव (63)पुत्र रामलाल निवासी धनराई जेठवारा
  • शीतला प्रसाद (58) पुत्र रामदास निवासी धनराई जेठवारा
  • मोहम्मद रईस (43) पुत्र शौकत अली निवासी रेड़ीगारापुर जेठवारा
  • गुलशन बेगम (40)पत्नी मोहम्मद रईस निवासी रेड़ीगारापुर जेठवारा
  • नीरज पांडेय (21)पुत्र हरि प्रसाद पांडेय निवासी धनसारी जेठवारा
  • नीलम पांडेय (36) जूड़ापुर जेठवारा
विज्ञापन

3 of 8
टैंकर पलटने के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे के बाद टैंकर भी पलट गई

टैंपो को टक्कर मारने के बाद टैंकर के चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिसके कारण टैंकर भी सड़क के किनारे पलट गया। भारत पेट्रोलियम के टैंकर से लीकेज शुरू हो गई। इससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सड़क को खाली कार दिया। 

4 of 8
घटना के बाद वाहन के परखचे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला।
नहीं हो सकी मृतकों की पहचान

हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वह कहां से आ रहे थे और कहां से जा रहे थे इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है। घायलों की हालत भी नाजुक होने के कारण भी पुलिस को मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मची रही चीख पुकार
 
घटना के बाद मौके पर हाहाकार मचा रहा। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त करने में पुलिस जुट गई है। घटना को जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया। हादसे में कई बच्चों के भी मारे जाने की सूचना है। 
विज्ञापन

6 of 8
घटना के बाद जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

7 of 8
घटना स्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें