फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के चंदेलेपुर में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चंदेलेपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता के घर पर श्रीरामकथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन के दिन भंडारे का आयोजन किया गया था। सोमवार की रात लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। अचानक तेज आंधी पानी आ गया। इसके चलते लोगों ने चल रहे जनरेटर को बंद करा दिया। कुछ देर बाद लोगों ने फिर से जनरेटर चालू कराया। रोशनी आते ही लोग फिर से अपने काम में जुट गए। इस दौरान रोशनी के लिए खींचे गए बिजली के खुले तार से शामियाने की पाइप में करंट उतर आया था। काम करने के दौरान अचानक अशोक का बेटा आनंद गुप्ता (15) शामियाने की पाइप को पकड़ लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। यह देख लोग दौड़ पड़े और किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद उसे लेकर गौरा अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोते बिलखते घर लौटे। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें