फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिता के बहाने किशोरी को बुलाया, साथी संग किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात में शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में पिता के सड़क पर गिरे होने की जानकारी देकर किशोरी को बुलाने के बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर उसे कुएं में फेंका। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पास शुक्रवार की देर रात पड़ोसी गांव के दो युवकों ने फोन कर बताया कि उसके पिता नशे की हालत में सड़क पर गिरे हैं। आकर उसे ले जाओ। पिता को लेने घर से कुछ दूर पहुंची किशोरी को सरसों के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जिससे वह बेहोश हो गई। मरा समझकर आरोपियों ने उसे कुएं में फेंक दिया। परिजनों ने उसे खोज निकाला। उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी रही। रविवार को पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार प्रजापति व आशीष सरोज को पड़वासी मोड़ से पकड़ लिया। उनकी बाइक पुलिस ने सीज करते हुए जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें