फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : किशोरी का अपहरण, जंगल में ले जाकर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 03 Aug 2023 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बुधवार की रात फतनपुर पुलिस को एक युवक ने फोन करके बताया कि उसकी बहन का अपहरण कर गांव के कुछ दबंग लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। कहा कि जब वह आरोपियों के घर उलाहना देने गया तो उसकी भी पिटाई की गई।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
crime with a girl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का अहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। रातभर किशोरी का पता नहीं चला। दूसरे दिन वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

बुधवार की रात फतनपुर पुलिस को एक युवक ने फोन करके बताया कि उसकी बहन का अपहरण कर गांव के कुछ दबंग लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। कहा कि जब वह आरोपियों के घर उलाहना देने गया तो उसकी भी पिटाई की गई।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बाकी के आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामला एक गांव का होने का कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल शिकायत फोन पर ही की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें