फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोरी को घर से अगवा कर तीन दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Wed, 20 Dec 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि घटना 12 दिसम्बर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। उसके गांव का एक आदमी जबरन उसे घर से अगवा कर अपने घर ले गया और मारपीट की। धमकी देते हुए उसके साथ तीन दिन तक लगातार दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजन मामले की तहरीर मनगढ़ चौकी और कोतवाली में दी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी को गांव के ही एक आदमी के घर से बरामद किया। जहां गांव के कई लोग मौजूद रहे। परिजनों का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी के बयान के बाद भी पुलिस उसका मेडिकल करवा कर दुष्कर्म का मुकदमा नही दर्ज कर रही है। पुलिस ने तीन दिन पहले दुष्कर्म की तहरीर देने के बावजूद मामले में अपहरण का ही मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी मां से जबरन सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और तहरीर बदल कर केवल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला खुलेआम टहल रहा है और पुलिस उसकी कोई मदद नही कर रही है। किशोरी और उसका परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन पुलिस पीड़िता का अभी तक मेडिकल नही करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें