फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फैंस तो सेलिब्रिटी के होते हैं, मेरे तो चाहने वाले हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जेल में बंद अतीक - अशरफ हत्याकांड के आरोपी शूटर लवलेश की फेसबुक आईडी से बीते 12 मई को एक मैसेज पोस्ट किया गया। मामले को संज्ञान में लेकर बांदा की साइबर सेल पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना के लिए प्रयागराज पुलिस की मदद मांगी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज, बांदा व प्रतापगढ़ पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने के लिए संयुक्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
दरसअल बीते माह घटना के बाद भी आरोपी शूटरों की गिरफ्तार के बाद किसी ने शूटर लवलेश की फेसबुक आईडी पर तमाम मैसेज व फोटो पोस्ट की थी। प्रतापगढ़ की जेल में बंद बांदा के शूटर लवलेश की फेसबुक का संचालन कौन कर रहा है, इसकी जानकारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।
दो दिन पहले आरोपी शूटर की फेसबुक पर मैसेज पोस्ट होने के बाद से जेल के अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लग रहा है। जेल के भीतर शूटरों की ओर से प्रतिबंधित उपकरण का संचालन नहीं किया जा रहा है, ऐसा भरोसा भी जेल के अधिकारी दे रहे हैं, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी की आईडी का इस्तेमाल कौन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें