फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बांसी उपडाकघर पहुंची टीम, अभिलेखों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये गबन के मामले की जांच करने मंगलवार को मुख्यालय से तीन सदस्यीय टीम बांसी उपडाकघर पहुंची। डाकपाल के रुपये गबन के मामले की शाम तक जांच की। इस दौरान खलबली मची रही। हालांकि आरोप सामने आते ही अधिकारियों ने डाकपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

रानीगंज के बांसी उपडाकघर में गांव के ही मान सिंह की शाखा डाकपाल के पद पर तैनाती थी। जांच के दौरान शाखा डाकघर में 22.70 लाख रुपये के हेरफेर का मामला सामने आया। जांच के बाद डाकपाल को निलंबित कर दिया गया। दावा है कि रानीगंज पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने से पहले विभागीय जांच रिपोर्ट की मांग करने लगी। मंगलवार को उपडाकघर से लाखों रुपये गबन की जांच करने के लिए डाक निरीक्षक नवीन प्रकाश श्रीवास्तव अपने दो सहयोगियों के साथ पहुंचे। वहां के प्रभारी दुर्गेश पांडेय की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक खातों की जांच की। शाम तक खातों में जमा व निकाले गए रुपये की जांच की जाती रही। उपडाकघर के सभी खातों की जांच के बाद ही गबन के रुपये की सही जानकारी हो सकेगी। जांच करने पहुंचे डाक निरीक्षक नवीन प्रकाश ने बताया कि डाकपाल द्वारा जिन खातों में रुपये जमा होते रहे हैं। उन सभी खातों का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद ही रुपये के गबन की सही जानकारी सामने आएगी। जांच के बाद रिपोर्ट प्रवर अधीक्षक को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें