फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शिक्षकों ने तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा

Mon, 06 Nov 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते माध्यमिक ​शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के लोग। स
विज्ञापन

विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें नए शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 को वापस लेकर चयन बोर्ड अधिनियम को यथावत रखने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने और आउट सोर्सिंग नियुक्तियों को बंद करने की मांग की गई है। जिला संयोजक विजय सिंह ने बताया कि सरकार ने वार्ता कर समाधान नहीं किया तो 11 दिसंबर को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर धीरेंद्र शुक्ल, सीपी राव, डॉ. ओमप्रकाश गौतम, अशोक यादव, अनिल प्रताप, रवींद्र सरोज, रज्जन लाल, सुरेंद्र विमल, टीएन प्रजापति, दिनेश और अनीता पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें