फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध, भरा असहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया। विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षक बीआरसी केंद्र पहुंचकर असहमति का विकल्प पत्र भी भरा। वहीं बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के प्रति शिक्षकों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों की दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन


शासन ने आदेश दिया है कि जनपद में संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों की 12 पंजीकाओं को शीघ्र डिजिटल कराया जाए। इन 12 पंजिकाओं में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका भी शामिल है। शासन के आदेश पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल पर बनाए गए डिजिटल रजिस्ट्रर्स के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। दस दिवस के अंदर डिजिटल कराने का आदेश जारी किया गया। वहीं विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जताते रहे। जनपद के कुल 2374 विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते हुए शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति को अव्यवहारिक बताया। विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षक बीआरसी केंद्र पहुंचे। बीआरसी केंद्र पर ऑनलाइन उपस्थिति के असहमति पत्र को भरा। बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों को भ्रमण करते रहे। शिक्षकों को डिजिटल रजिस्ट्रर्स के प्रति जागरूक किया। इसके बावजूद शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति के लिए अपनी सहमति नहीं दी।
कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने स्वेच्छा से ऑनलाइन उपस्थिति दी है। हालांकि अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक विरोध करते रहे। खंड शिक्षा अधिकारियों को डिजिटल रजिस्ट्रर्स के बारे में शिक्षकों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें