फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते माध्यमिक ​शिक्षक संघ के लोग। संवाद
विज्ञापन
तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला की अगुवाई में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एडीआईओएस राजेश कुमार को सौंपा। संगठन के पूर्व संयुक्त मंत्री योगेंद्र बहादुर सिंह के असमायिक निधन पर शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामचंद्र सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें