फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय परीक्षा में फेल हो गए 16 टीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में तैनात 16 अध्यापक विभागीय परीक्षा में ही फेल हो गए हैं। जीआईसी में हुई परीक्षा में शामिल हुए 36 में 20 अध्यापक ही उत्तीर्ण हो सके। सफल अध्यापकों को एआरपी के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को विकास भवन में होगा। जिले के 17 विकास खंड और नगर क्षेत्र में तैनात एनपीआरसी का पद समाप्त करके एआरपी का पद सृजित किया गया है। विभाग ने शिक्षकों से आवेदन लेकर परीक्षा कराई थी। जिले में सृजित 90 पदों के लिए 36 शिक्षकों ने आवेदन किया था। डायट प्राचार्य और बीएसए ने कॉपियों का मूल्यांकन किया, जिसमें 16 शिक्षक फेल हो गए। फेल होने वाले अधिकांश अध्यापक अंग्रेजी के प्रश्न नहीं हल कर पाए। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों को साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें