फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजे शिक्षक

Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पदाधिकारियों ने बीएसए को सौंपा। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा को प्रयोगशाला समझकर नित नए-नए तानाशाही फैसले कर रही है। जिससे हम शिक्षकों का हित प्रभावित हो रहा है। जिला मंत्री विनय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार नियमावली के विरुद्ध जाकर 38 हजार हेडमास्टर के पद खत्म कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पंाडेय ने कहा कि नवनियुक्त 41 हजार शिक्षकों के सत्यापन का कार्य अविलंब कराकर उनके वेतन भुगतान की प्रकिया आरंभ कराई जाए। इस अवसर पर राजेश पांडेय, अनिल पांडेय, राकेश सिंह, राजीव गुप्ता , प्रभाकर सिंह, पंकज तिवारी, शमानंद मिश्र, आशुतोष गुप्ता, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें