रुपये उधार न देने पर शिक्षक की पिटाई, दस हजार छीने
जेठवारा। पर्वतपुर निवासी शिक्षक राजेश कुमार निर्मल ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उससे अपनी बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये उधार मांग रहा था। रुपये न देने पर उसने उसकी पिटाई कर दस हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
प्रापर्टी डीलर से मांगी एक लाख की रंगदारी
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के संतोष सिंह शहर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। शनिवार की रात उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाला उससे एक लाख रुपये रंगदारी मांगते हुए धमकाया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। संतोष की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद