फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख से अधिक बालक-बालिकाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
Target to vaccinate more than 1.25 lakh boys and girls
विज्ञापन
केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद बुधवार से मेडिकल कॉलेज की महिला विंग के स्पेशल बूथ पर 12 से 14 वर्ष की आयु के बालक-बालिकाओं को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन की ओर से तय आयु सीमा में ही वैक्सीन की डोज लगाने के लिए पंजीकरण होगा। बालक एंव बालिकाओं के वैक्सीनेशन के लिए 55 कर्मचारियों की स्पेशल टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए महिला अस्पताल में बुधवार को स्पेशल बूथ पर 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। मंगलवार को शाम तीन बजे से छह बजे तक तीन घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शासन के उच्च अफसरों व विशेषज्ञों ने सीएमओ सहित टीकाकरण प्रभारी व उनकी टीम को अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी दी।
शासन ने सप्ताहभर के भीतर जनपद में एक लाख 35 हजार बालक-बालिकाओं को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है। सीएमओ ने महिला अस्पताल में स्पेशल बूथ पर वैक्सीन की डोज लगाने के लिए कुल 55 कर्मचारियों की टीम का गठन किया है। शासन की ओर से कहा गया है कि सुविधा के अनुसार बालक-बालिकाओं को वैक्सीन की डोज सरकारी अस्पताल के टीकाकरण केंद्रों पर लगाई जाए।
विज्ञापन

अभिभावकों की मंजूरी आवश्यक, एक माह बाद लगेेगी दूसरी डोज
12 से 14 वर्ष की आयु के बालक एंव बालिकाओं को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज बुधवार से महिला अस्पताल में स्पेशल बूथ पर लगेगी। इसी बूथ पर आधारकार्ड से आयु सीमा का सत्यापन कर पंजीकरण किया जाएगा। वैक्सीन की दूसरी डोज एक माह इसी केंद्र पर लगेगी। वैक्शीनेशन टीम के कर्मचारियों से कहा गया है कि अभिभावकों की मंजूरी के बाद ही बच्चों को वैक्सीन लगाई जाए।
जनपद में शासन की ओर से एक लाख 35 हजार बालक-बालिकाओं को कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्स की पहली डोज बुधवार से महिला अस्पताल के स्पेशल बूथ पर लगेगी। आयु सीमा का सत्यापन करने के बाद ही वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें