डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने लापरवाही पर सफाईकर्मी महेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। विकासखंड बाबागंज के लरू में तैनात सफाईकर्मी महेंद्र कुमार नियमित ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का कार्य नहीं करते थे। इससे ग्राम पंचायत में गंदगी फैल रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने सात जून को ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर डीपीआरओ ने निलंबन की कार्रवाई की। निलंबित सफाईकर्मी को विकासखंड बाबागंज से संबद्ध कर दिया गया है। संवाद