फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से अयोध्या सिक्सलेन हाईवे का सर्वे शुरू

Fri, 13 Sep 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद से रामनगरी अयोध्या तक सिक्सलेन ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए सर्वे शुरू हो गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति दे दी है। सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने से प्रतापगढ़ से अयोध्या के बीच आवागमन आसान होगा। इसके लिए एनएचएआई ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नई बनने वाली सड़क वर्तमान मार्ग के समानांतर बनाई जाएगी। वर्तमान में प्रतापगढ़ से अयोध्या तक टू लेन सड़क से आवागमन होता है। पूर्व में प्रतापगढ़-अयोध्या राजमार्ग में फोर लेन मार्ग प्रस्तावित था। एनएच के प्रयास से प्रतापगढ़ से अयोध्या तक के लिए अब सिक्स लेन मार्ग की स्वीकृति मिल गई है।
अधिशासी अभियंता विकास सिंह ने बताया कि अयोध्या, प्रयागराज में आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व के तीर्थ स्थल हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु तीर्थ स्थलों में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। प्रतापगढ़ जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। नए सिक्स लेन हाईवे का निर्माण हो जाने से प्रतापगढ़-अयोध्या के मध्य आवागमन आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए एनएच ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। भूपियामऊ से सोनावा मार्ग तक सड़क की गिट्टियों और निर्माण सामग्री की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। साथ ही मार्ग पर ट्रैफिक लोड का सर्वे किया जा रहा है। सुपरवाइजर विजय पांडेय के साथ मार्ग का नक्शा तैयार किया जा रहा है।



सिक्सलेन निर्माण में 658 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत
प्रतापगढ़ से अयोध्या तक बनने वाले सिक्सलेन मार्ग निर्माण में करीब 658 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि के लिए किसानों को मुआवजा भी दिया जाएगा। यही नहीं मार्ग में आने वाली दुकानों और मकानों को भी हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें