फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश बढ़ने से लोगों के छूटने लगे पसीने

Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
तेज धूप के कारण युवतियां कुछ यूं निकली
विज्ञापन
 इन दिनों सूर्यदेव ने अपनी आंखें तरेर दी हैं। जिससे तपिश बढ़ गई। पारा बढ़ने से तापमान में काफी इजाफा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। अचानक गर्मी की आहट का अहसास होते ही लोगों के रहन-सहन में अंतर दिखने लगा है। सुबह 8 बजे के बाद तेज धूप हो जाने से लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। घर से निकलने वाले बाइक सवार व राहगीर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं तपिश होने की वजह से छतरी लेकर निकल रही हैं। दोपहर की तेज धूप लोगों के बदन को झुलसा दे रही है। वहीं बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। जगह-जगह चौराहों पर कोल्ड ड्रिंक व फलों के जूस बेचे जा रहे हैं। गर्मी से राहत के लिए लोगों ने घरों में एसी, पंखे व कूलर को चालू कर दिया है। लोगों ने अपने पहनावे में भी बदलाव कर दिया है। लोगों ने हल्के कपड़े पहना शुरू कर दिया है। शाम 6 बजे तक धूप का असर बरकरार रहता है। रात में भी गर्मी का असर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें