फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला शौच गए युवक का शव

Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
भोर में शौच के लिए निकले युवक का शव बाग में पेड़ से लटकता मिला। आसपास के लोगों ने उसे पेड़ पर फांसी पर लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में इसको लेकर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आशिक गांव निवासी संजय सरोज (26) पुत्र राजकुमार सुबह पांच बजे शौच को निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी की। गांव के लोग बाग की तरफ गए तो उन्हें वह महुए के पेड़ में फांसी पर लटकता हुआ। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिलख पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें