किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू होगी। उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग यह योजना चला रहा है। इसमें कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, ड्रोन और फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र शामिल हैं। कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। बुकिंग बुधवार दोपहर 12 बजे से 20 अक्तूबर रात 12 बजे तक चलेगी। किसान agriculture.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।