कारागार में रहकर की पढ़ाई, दो बंदी व एक कैदी अच्छे नंबर से हुए पास
प्रतापगढ़। जिले के तीन बंदियों ने कारागार में रहकर पढ़ाई की और अच्छे नंबर से पास हुए हैं। हाईस्कूल में एक और इंटर में दो परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनका परीक्षा केंद्र जिला कारागार बांदा में बनाया गया था। इंटर की परीक्षा में कुंदन रजक निवासी मदाफरपुर, थाना कोहंडौर पाॅक्सो एक्ट में जेल में है, उन्हें 72 प्रतिशत अंक मिले हैं। अभिषेक निवासी धनीपुर थाना कोतवाली नगर ने 45 प्रतिशत अंकों के साथ तथा आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे अमनप्रीत निवासी सरसीखाम थाना कंधई ने हाईस्कूल परीक्षा 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। रविवार को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर अजय सिंह, डिप्टी जेलर आफताब अंसारी ने तीनों बंदियों को माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संवाद