फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से स्टूडियो संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से स्टूडियो संचालक की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में मातम पसरा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के गाजी का बाग (आमापुर बेर्रा) निवासी फूलचंद्र उर्फ सोनू विश्वकर्मा का चिरकुट्टी बाजार में फोटो स्टूडियो है। शनिवार रात काम करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से फूलचंद्र की दुकान के भीतर ही मौत हो गई। अक्सर रात में दुकान पर रुक जाने की वजह से परिजन भी बेफिक्र रहे। रविवार सुबह दुकान का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोग पहुंचे। दुकान के भीतर देखा तो सोनू मृत पड़ा था। खबर मिलने पर परिजन-रोते बिलखते पहुंचे। मृतक अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें