उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी अब खुद की उगाई सब्जियों से मिडडे मीड में बने भोजन का स्वाद चखेंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों में किचेन गार्डेन खोला जा रहा है। शिक्षक छात्रों को खेती के गुर भी सिखाएंगे और कृषि की नई तकनीकों की जानकारी भी देंगे।
परिषदीय विद्यालयों में अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से आते हैं। शासन की मंशा है कि ऐसे में उनको पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक खेतीबाड़ी से रूबरू कराया जाए। इसीलिए विद्यालयों में किचेन गार्डेन खोला जा रहा है। इस गार्डेन में बच्चे हरी सब्जियां उगाना सीखेंगे। उन्हीं सब्जियों से मिडडे मीड बनेगा। छात्र खुद की उगाई सब्जियों का स्वाद ले सकेंगे। जहां किचेन गार्डेन नहीं हैं वहां के शिक्षक पास के खेतों में जाकर खेतीबाड़ी के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देंगे।
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है। पढ़ाई के साथ खेतों में जाकर विद्यार्थी कृषि की तकनीकों को जान सकेंगे।