प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब समर्थ पोर्टल पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों को एक क्लिक पर परिणाम की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, मई से स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं संभावित हैं।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ ही समर्थ पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ही जानकारी हो पाती थी। हालांकि अब दूसरा विकल्प भी विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने तैयार करना शुरू कर दिया है।
दाखिले के बाद विद्यार्थी से जुड़े विवरण को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करना महाविद्यालयों के लिए अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. विनीता यादव ने बताया कि पोर्टल पर परिणाम की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को इनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड अंकित करना होगा। आईडी लॉगिंन कर परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलेगी।