पीबीपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्राएं। कॉलेज
पीबीपीजी कॉलेज सिटी में बृहस्पतिवार को फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने स्वनिर्मित उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. अमित श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों ने कार्ड बोर्ड पर बने भगवान जगन्नाथ, मोती वर्क दुपट्टा, शीशे के टुकड़े से बटरफ्लाई, मकरेम टॉवल हैंगर, पोटली बैग, सॉफ्ट टॉयज, कुशन, मेक्रम बैंगल स्टैंड का अवलोकन कर सराहना की। प्राचार्य ने छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अजीत प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, डॉ. निहारिका श्रीवास्तव, डॉ. वर्षा, डॉ. वंदना सिंह, रेनू सिंह, रचना सिंह आदि मौजूद रहीं।