छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। वंचित विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन करने के लिए अप्रैल माह में पोर्टल खोला जाएगा।
कॉलेजों की गलती के कारण करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह गए। पूर्व में पूरित किए फार्म में अंकित शैक्षिक विवरणों का मिलान न होने के कारण उनके खाते में छात्रवृत्ति नहीं जा सकी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी समाज कल्याण विभाग और कॉलेज चक्कर लगाते रह गए, लेकिन योजना के लाभ से वंचित हो गए। वंचित हुए विद्यार्थियों के लिए 26 अप्रैल से 3 मई तक आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। डीएलएड और पैरा मेडिकल कोर्स के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अभी नहीं आया है। उन्हें भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद फार्म पूरित करते समय विवरण की जांच सावधानी से कराएं। इसके बाद अवसर नहीं दिया जाएगा।