थाना क्षेत्र के कसेरूआ की रहने वाली प्रमिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पोता सचिन गांव के ही एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल गया था और वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो प्रमिला ने विद्यालय की एक अध्यापिका के खिलाफ बच्चे को गायब करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद