स्कूल से घर जा रही छात्रा को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अर्जुन सिंह ने घायल छात्रा को अपनी जीप से इलाज के लिए सीएचसी लाकर भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के कलियनापुर निवासी कशिश वर्मा नौलाखी देवी इंटर कॉलेज भरोखन में कक्षा 10 की छात्रा है। दोपहर तीन बजे के बाद विद्यालय में छुट्टी के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रही थी। घर से 500 मीटर पहले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान उधर से गुजर रहे पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा को कोतवाल अपने वाहन से लाकर सीएससी में भर्ती कराया।