फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: झूले की रस्सी टूटने से नीचे गिरा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के दानपुर गांव में शुक्रवार को झूला झूलते समय रस्सी टूटने से नीचे गिरे छात्र की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल-बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दानपुर गांव निवासी विजय राजपूत ने बताया कि उसका बेटा दिलीप (14) गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छठी का छात्र था। शुक्रवार शाम दिलीप घर के बाहर स्थित मंदिर के चुल्ले में रस्से के सहारे झूला बनाकर झूल रहा था। अचानक रस्सी टूटने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। दिलीप जहां पर गिरा था वहां ईंट का ढेर बिखरा था। इसकी वजह से उसके सिर व सीने में गंभीर चोट आई। परिवार के लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने दिलीप की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे दिलीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें