फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से छात्रा की गई जान

Thu, 07 Dec 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छात्रा की गई जान
विज्ञापन

प्रतापगढ़। दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। इससे परिजन रोते बिलखते रहे। नगर कोतवाली के पड़ाव वार्ड रामलीला मैदान के करीब रहने वाले अधिवक्ता विवेक कुमार बच्चा की 13 वर्षीय बेटी वंशिका उर्फ मुक्कू समर फील्ड स्कूल में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार की दोपहर विवेक स्कूल से उसे घर ले आए। कुछ देर बाद लोहे के दरवाजे में बिजली की कटी केबल से उतर रहे करंट की चपेट में आकर वंशिका गिर पड़ी। घरवालों ने केबल हटाकर वंशिका को उठाया। आननफानन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।संवाद



महिला हेल्प डेस्क के नए भवन का एसपी ने किया शुभारंभ
संडवाचंद्रिका। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बृहस्पतिवार को अंतू थाने में महिला हेल्प डेस्क के नए भवन का महिला सिपाही से फीता कटवाकर शुभारंभ किया। इसके बाद एसपी ने अंतू थाने के निरीक्षक कक्ष का लोकार्पण किया। एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की रक्षक एवं सेवक है। संवाद के माध्यम से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हुआ है। पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का कर्तव्य होना चाहिए। एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण तत्काल प्रभाव करने से विवाद में कमी आएगी। इस मौके पर सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता, थानाध्यक्ष अंतू जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता देशराज सिंह, बलवंत सिंह, अंतू नगर पंचायत के चेयरमैन संजय सोनी, स्वामी सिंह ,योगेश प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहित सिंह ,जिला पंचायत सदस्य मुन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





लुटेरों की निशानदेही पर लूट के आठ हजार बरामद
जेठवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोणपुर बरिस्ता नहर के पास सराफ हजारी प्रसाद से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। आठ हजार रुपये व लाखों रुपये के जेवरात लेकर भागने में बदमाश कामयाब रहे। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को जेल भेजा था। घटना में शामिल बदमाश शेखपुर बनी निवासी खुर्शीद अहमद व लोकापुर नेवाड़ी निवासी एकलाख ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिन्हे पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया। उनकी निशानदेही पर जूडापुर नहर पटरी के पास से आठ हजार रुपये बरामद किया। इसके बाद दोनों को जेल में दाखिल किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें