फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विद्यालय परिसर में घुसकर छात्र और शिक्षिका को पीटा, शिकायत

Sat, 09 Dec 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मनीराम गिस्था में शुक्रवार की सुबह विद्यालय की शिक्षिका कंचन तिवारी छात्र-छात्राओं के साथ प्रार्थना कराने जा रही थी। तभी पड़ोसी गांव रुमतीपुर की एक महिला अपने बच्चे के साथ विद्यालय पहुंची और एक बच्चे को पकड़कर बेरहमी से पीटने लगी। शिक्षिका कंचन ने महिला से बच्चे को पीटने का कारण पूंछा तो महिला शिक्षिका पर भी आक्रामक हो गई।
विज्ञापन

शिक्षिका का बाल पकड़कर पीटने लगी। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। महिला ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही पुलिस को भबी नामजद तहरीर दी है। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने कहा, तहरीर मिली है, जांच की जा रही है जो होगा कार्रवाई की जाएगी।




वरासत दर्ज करने के लिए लेखपाल पर घूंस मांगने का आरोप
मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव के राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता उसके पिता कल्लू राम की मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद जमीन की वरासत दर्ज करने के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि वरासत दर्ज करने के लिए उसके हल्का के लेखपाल उससे तीन हजार रुपए घूंस मांग रहे हैं और पैसा न देने पर आवेदन निरस्त कर दिया। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

भूमि विवाद में पड़ोसी ने दी जान से मारने की धमकी
जमेठी गांव निवासी विनायक प्रसाद मिश्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे है। मकान बनता देख उनके पड़ोसी रंजिशन विवाद करते हुए गालियां देने लगे, विरोध करने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए उनके निर्माण को बंद करवा कर मजदूरों और धमकी देते है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें