फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से छात्र व कारोबारी की मौत

Wed, 03 Jan 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक आकाश सोनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
मानिकपुर कस्बा के अलीगंज चौराहे के करीब सोमवार की देर रात अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े छात्र व कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर उग्र लोग दुर्घटना के आरोपी चालक को पीटने लगे। वहां पहुंच पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया। हादसे की सूचना छात्र और कारोबारी के घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

मानिकपुर नगर व थाना क्षेत्र के काछी पट्टी निवासी संजय मौर्य (22) मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर का बीएससी कृषि अंतिम वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ नगर पंचायत कार्यालय के करीब ही टाइल्स का कारोबार भी करता था। एक वर्ष पूर्व पिता छेदीलाल का निधन हो चुका है।
संजय अपने दोस्त कपड़ा कारोबारी कस्बा निवासी आकाश सोनी (22) के साथ सोमवार को दुकान बंद कर घर जाने के निकला था। रास्ते में अलीगंज चौराहे के पास सड़क किनारे बाइक के सहारे खड़े होकर वे आपस में बात करने लगे। इस बीच तेज रफ्तार से अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क के किनारे खड़े दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों हवा में उछलकर सड़क पर आ गिरे। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण ट्रेलर भी पलटने से बचा। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का इंतजाम करने लगे। इस बीच उग्र लोग ट्रेलर के चालक पर टूट पड़े। हालांकि पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। एंबुलेंस से दोनों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्रयागराज ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
मृतक संजय चार भाई और एक बहन है। मां विटान देवी का रो रोकर हाल खराब है। वहीं आकाश सोनी की मां संगीता व पिता अमृत लाल समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। मंगलवार को संजय मौर्य के शव का राजघाट पर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। आकाश का शव घर ले जाया गया।
इनसेट-
बाजार में बंद रहा बाजार
हादसे में आकाश व संजय की मौत से मानिकपुर नगर पंचायत बाजार में मातम पसरा रहा। लोगों ने दुख जताते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें बंद कर लोग संवेदना जताने कारोबारी और छात्र के घर पहुंचे थे।

मृतक आकाश सोनी। फाइल फोटो

मृतक आकाश सोनी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें