फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बूथ स्तर पर हो मजबूत कार्यकर्ता का चुनाव

Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने भरा जोश, कहा-ऐतिहासिक होगा डॉ.सोनेलाल का परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन

प्रतापगढ़। अपना दल एस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने रविवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा, 17 सितंबर को डॉ.सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के प्रति आगाह करते हुए कहा, बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता का चुनाव करना होगा। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि डॉ.सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस 17 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुिप्रया पटेल भी शामिल होंगी। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक करके अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, राष्ट्रीय सचिव केके पटेल पूर्व सांसद फूलपुर नागेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं सलाहकार राजेंद्र पाल, प्रदेश महासचिव परमानंद मिश्रा, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच कुशाग्र श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें