ब्लॉक परिसर में बने आवास की तीसरी मंजिल पर एक आवारा सांड़ चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने तीन घंटे तक मशक्कत कर सांड़ को छत से नीचे उतारा।
ब्लाॅक परिसर में बने आवास की तीसरी मंजिल पर सोमवार को एक छुट्टा सांड़ चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सांड को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन, वह असफल रहे। इसके बाद फायर सर्विस पट्टी ने मामले की सूचना जिला मुख्यालय पर दी।
सूचना पर जिला मुख्यालय से अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे। पट्टी प्रभारी आदर्श कुमार, फायरमैन अतुल कुमार पाण्डेय, सतीश पाल, सौरभ सिंह राणा, नंदलाल कुमार ने करीब तीन घंटे बाद सांड़ को तीसरी मंजिल से नीचे उतारा गया। यहां कस्बा प्रभारी इंद्रेश प्रजापति, अभिषेक कुमार के साथ थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मौके पर तमाशबीनों का भी जमावड़ा रहा।