सोमवार की रात में आए चक्रवाती तूफान व बारिश ने इस कदर तबाही मचाई कि बिजली के खंभे, तार, टीनशेड, छप्पर और पेड़ धराशाई हो गए। वहीं ओलावृष्टि भी हुई।
सोमवार की देर शाम अचानक आसमान में बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। देखते ही देखते पानी की बूंदे गिरने लगीं। इसी बीच तेज तूफान ने दस्तक दी। जिसकी चपेट में आने से क्षेत्र में टीनशेड, छप्पर, विद्युत पोल सहित वृक्ष धराशाई हो गए। करीब 15 मिनट के तूफान व बारिश ने कई लोगों को बेघर कर दिया। क्षेत्र के जामताली, बीरापुर, सरायशेर खां, बुढौरा, चंदीगोविंदपुर, जरियारी, बीजेमऊ, कूराडीह, थाहीपुर, हरिहरगंज, मधवापुर, रामापुर में काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार को दिन में लोग मलबा हटाते रहे। वहीं मार्गों पर गिर पेड़ से आवागमन बाधित रहा। जिससे मंगलवार को हटाया गया।