फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बस की स्टेयरिंग फेल, बालबाल बचे यात्री

Mon, 19 Feb 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खटारा बसों से बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। परिवहन निगम की खटारा बसों में यात्रा करना जोखिम भरा है। प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही प्रतापगढ़ डिपो की एक बस की सांगीपुर में स्टेयरिंग फेल हो गई। वहीं लखनऊ जा रही एक खटारा बस का सलवन में क्राउन टूट गया। दोनों बसों में सवार यात्री हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
प्रतापगढ़ डिपो की बस यूपी 72 टी 0645 सवारी लेकर कानपुर जा रही थी। बस जैसे ही सांगीपुर के पास पहुंची, अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक ने हैंडब्रेक लगाकर बस रोक लिया। तेज ब्रेक लगाने से सवारी सहम उठे। परिचालक ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से कानपुर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर रत्नाकर ने बताया कि लखनऊ जा रही बस जैसे ही सलवन पहुंची, उसका क्राउन टूट गया। बस मरम्मत के लिए मैकेनिक को भेजी गई है। खटारा बसों से बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
वर्जन-
स्टेयरिंग जाम होने के साथ क्राउन टूटने की सूचना मिली है। मैकेनिक को बस बनाने के लिए भेजा गया है।
रत्नाकर त्रिपाठी, प्रभारी स्टेशन मास्टर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें