जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार स्थित प्राइमरी व मिडिल स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित छात्राओं का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। सुबह ही परिजन छात्राओं को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने छात्राओं से बातचीत के बाद बयान दर्ज कराया। वहीं स्कूल के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। संवाद