फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि: महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षकों से ही कराएं शिक्षण कार्य

Wed, 06 Sep 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति ने पत्र जारी कर कहा कि महाविद्यालयों में पठन-पाठन के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय से अनुमोदित शिक्षकों के स्थान पर बड़ी संख्या में गैर अनुमोदित अयोग्य शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को गई है। इसका संज्ञान लेकर कुलपति ने स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रमों वाले कॉलेजों के प्रबंधकों और प्राचार्यों को पत्र जारी कर गैर अनुमोदित शिक्षकों से शिक्षण कराने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
महाविद्यालयों मेें पाठ्यक्रमों के सही संचालित के लिए प्राचार्य व शिक्षक विश्वविद्यालय से अनुमोदन कराए गए हैं। इसके बाद भी गैर अनुमोदित शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे हैं। नए सत्र 2023-24 में कॉलेज खुलने के बाद विवि ने विषयवार शत-प्रतिशत अनुमोदित शिक्षकों से ही शिक्षण कार्य कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने इन शिक्षकों के दस्तावेज और विवरण विवि की वेबसाइट के टीचर मैनेज टैब पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराए जाने की बात कही है। कुलपति की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रायोगिक विषयों से संबंधित आवश्यक उपकरण व प्रयोगशाला सामग्री भी महाविद्यालयों में उपलब्ध होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा, पुस्तकालय में वर्तमान पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें भी होनी चाहिए। छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त फर्नीचर व बिजली की व्यवस्था हो ताकि पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाया जा सके। शौचालय के साथ रैंप व पेयजल सुविधा भी जरूरी है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह अनुमोदित शिक्षकों से ही शिक्षण कार्य कराएं। महाविद्यालय में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जांच के दौरान समस्या पाए जाने पर महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें